हरभजन सिंह ने शेयर की भारत की 2007 विश्व कप टीम की ऑटोग्राफ शीट की तस्वीर
हरभजन सिंह ने भारत की 2007 विश्व कप टीम की ऑटोग्राफ शीट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "ऑटोग्राफ शीट...जो हम फैन्स के लिए साइन करते थे...अब सेल्फी का ज़माना है। ऑटोग्राफ सभी तक पहुंचते थे...सेल्फी कुछ फैन्स ले पाते हैं।" एक फैन ने लिखा, "सहवाग के ऑटोग्राफ में स्वैग है।" दूसरे ने लिखा, "अच्छी पुरानी यादें।"