हरमनप्रीत के रन आउट होने के बाद विश्व कप 2019 में धोनी के रन आउट की तस्वीर हुई वायरल

महिला टी20 विश्व कप-2023 के सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के रन आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पुरुष विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में एम.एस. धोनी के रन आउट की तस्वीर वायरल हो गई। दरअसल, हरमनप्रीत की तरह उस मैच में धोनी भी अहम मौके पर आउट हुए थे और भारत को इन दोनों मैचों में हार मिली।

Load More