हरमनप्रीत बेहतर शिष्टाचार दिखा सकती थीं, नहीं बता सकती कि क्या हुआ: बांग्लादेशी कप्तान
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर द्वारा अंपायर के फैसले के विरोध में विकेट पर बल्ला मारने और बाद में बांग्लादेशी टीम व अंपायरों का मज़ाक उड़ाने पर बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा, "वह बेहतर शिष्टाचार दिखा सकती थीं।" उन्होंने कहा, "मैं आपको नहीं बता सकती कि क्या हुआ...लेकिन वहां (फोटोग्राफ के लिए) अपनी टीम के साथ रहना सही नहीं लगा।"