हरिद्वार 'हेट स्पीच' मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जितेंद्र त्यागी को दी 3 महीने की अंतिरम ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी को हरिद्वार धर्म संसद में 'हेट स्पीच' के मामले में 3 महीने की अंतरिम ज़मानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि उन्हें यह हलफनामा देना होगा कि बाहर रहते हुए वह किसी 'हेट स्पीच' में शामिल नहीं होंगे और इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया पर भी कोई बयान नहीं देंगे।