हरियाणा के राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर 1.99 करोड़ मतदाता हैं। इनमें गुरुग्राम में सर्वाधिक 25.46 लाख मतदाता हैं जिसके बाद फरीदाबाद (24.14 लाख), करनाल (20.96 लाख), अंबाला (19.87 लाख), सिरसा (19.31 लाख), रोहतक (18.83 लाख), कुरुक्षेत्र (17.88 लाख), भिवानी-महेंद्रगढ़ (17.86 लाख), हिसार (17.85 लाख) और सोनीपत (17.61 लाख) का स्थान है।