हरियाणा की केमिकल फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में मिले 3 मज़दूरों के शव, परिजन बोले- हुई हत्या
पानीपत (हरियाणा) की एक इंटरनैशनल केमिकल फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में 3-मज़दूरों के शव मिले हैं जिसकी सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने शव बाहर निकाले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मज़दूरों के परिजन ने फैक्ट्री मालिक पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया और फैक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बकौल एएसपी मयंक मिश्रा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।