हरियाणा की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का दावा- 2019 के लोकसभा चुनाव में हुई थी गड़बड़ी
सोनीपत (हरियाणा) की अशोका यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर सब्यसाची दास ने एक रिसर्च पेपर में दावा किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई थी। पेपर के अनुसार, बीजेपी द्वारा जीती गईं कांटे की टक्कर वाली सीटों की संख्या अन्य की तुलना में काफी ज़्यादा है। वहीं, यूनिवर्सिटी ने इस पेपर से खुद को अलग कर लिया है।