हरियाणा के 7 ज़िलों में किसान आंदोलन के चलते 11 फरवरी से बंद इंटरनेट सेवा हुई बहाल
हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते 11 फरवरी से 7 ज़िलों में बंद इंटरनेट सेवाओं और बल्क एसएमएस सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में इन सेवाओं को बंद किया गया था। इससे पहले 13, 15, 17, 19, 20 और 21-फरवरी को इन सेवाओं पर लगी पाबंदियों को बढ़ाया गया था।