हरियाणा के अंबाला में एडीजीपी के आवास में शराब पी रहे 3 पुलिसकर्मी समेत 5 लोग गिरफ्तार
अंबाला (हरियाणा) में एडीजीपी के आवास में शराब पी रहे 3 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसएचओ नरेश कुमार ने कहा, "आरोपियों को बेल मिल गई है...मामले की जांच हो रही है। आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।" बकौल रिपोर्ट्स, पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।