हरियाणा के करनाल में बिजली के मीटरों की जांच कर रहे अधिकारियों पर ग्रामीणों ने किया पथराव

हरियाणा के करनाल में बिजली के मीटरों में गड़बड़ी की जांच करने के लिए एक गांव में पहुंचे सरकारी अधिकारियों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी पथराव के समय घटनास्थल पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पथराव में दो गाड़ियों के पीछे के शीशे टूट गए।

Load More