हरियाणा के गृह मंत्री ने काम में लापरवाही के चलते 372 पुलिसकर्मियों के निलंबन का दिया आदेश
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को काम में लापरवाही बरतने को लेकर 372 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पुलिसकर्मियों ने एक साल में दर्ज हुईं 3,229 एफआईआर को बीच में अटका रखा है। बकौल रिपोर्ट्स, इन पुलिसकर्मियों में एएसआई, एसआई से लेकर हवलदार तक शामिल हैं।