हरियाणा के जींद में अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे 1 ही परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत
पुलिस के मुताबिक, जींद (हरियाणा) में मंगलवार सुबह एक ट्रक व पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पिकअप सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई व 17 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, हिसार के रहने वाले पिकअप सवार सभी लोग एक परिजन की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे।