हरियाणा के पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता नरेंद्र शर्मा 'आप' में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव-2024 के बीच हरियाणा के पूर्व सिंचाई मंत्री व बीजेपी नेता नरेंद्र शर्मा सोमवार को 'आप' में शामिल हो गए। 'आप' सांसद संजय सिंह ने कहा, "शर्मा के आने से...(कुरुक्षेत्र से 'आप' प्रत्याशी) सुशील गुप्ता को चुनाव में बल मिलेगा।" भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा (टिकैत ग्रुप) के प्रदेश महासचिव भूरा राम भी सोमवार को 'आप' में शामिल हुए।