हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल से 2.32 लाख वोटों से जीता लोकसभा चुनाव
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया है। बीजेपी प्रत्याशी खट्टर ने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2.32 लाख वोटों से हराया। खट्टर को 7.39 लाख वोट मिले जबकि दिव्यांशु को 5.06 लाख मत प्राप्त हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से बीजेपी के संजय भाटिया ने चुनाव जीता था।