हरियाणा के प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्राओं की संख्या बढ़कर हुई 142
जींद (हरियाणा) के एक सरकारी स्कूल के 55-वर्षीय प्रिंसिपल के खिलाफ जारी जांच के बीच उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्राओं की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। पहले 60 छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को 6 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था।