हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, नूंह व गुरुग्राम के 2 सब-डिविज़न में 5 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद

हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद फरीदाबाद, पलवल, नूंह और गुरुग्राम के मानेसर व सोहना सब-डिविज़न में 5 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गौरतलब है कि नूंह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई एक शोभा यात्रा में हुई हिंसा के चलते 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Load More