हरियाणा के फरीदाबाद में तेज़ रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार 6 लोगों की हुई मौत
फरीदाबाद (हरियाणा) में गुरुवार रात एक तेज़ रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग पलवल निवासी थे जिनकी उम्र 18-25 साल के बीच थी। बकौल पुलिस, घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।