हरियाणा के मंत्री अनिल विज के काफिले की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, उनकी कार भी क्षतिग्रस्त
हरियाणा के मंत्री अनिल विज का काफिला शनिवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विज की कार के पीछे खड़े सुरक्षा वाहन में एक ट्रक घुस गया जिसके बाद वह विज की कार से टकरा गया। विज ने पुष्टि करते हुए 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा कि वह और उनका स्टाफ सुरक्षित हैं लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं।