हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने देंगे: खाप महापंचायत
हरियाणा के झज्जर में रविवार को सर्व खाप महापंचायत (कई खापों की एक संयुक्त बैठक) ने अपनी बैठक में कहा कि वह यौन उत्पीड़न के आरोपी संदीप सिंह को राज्य में कहीं भी तिरंगा नहीं फहराने देंगे। महापंचायत ने बैठक में 23 जनवरी तक मंत्री सिंह को कैबिनेट से बर्खास्त करने को लेकर राज्य सरकार को अल्टीमेटम भी दिया।