हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली कोच को किया गया सस्पेंड
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर ऐथलेटिक कोच को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, 11 अगस्त को जारी हुए सस्पेंशन ऑर्डर में इसका कारण नहीं बताया गया है। कोच ने कहा था, "मंत्री ने मेरे पैर पर हाथ रखकर कहा- 'तुम मुझे खुश रखो...मैं तुम्हें खुश रखूंगा'। उन्होंने मेरी टी-शर्ट भी फाड़ी।"