हरियाणा के सीएम ने प्रोटोकॉल तोड़कर भगवान राम की भूमिका निभा रहे बाल कलाकार के छुए पैर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर भगवान राम की भूमिका निभा रहे बाल कलाकार के पैर छुए जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, ''बाल कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम से जुड़ी प्रस्तुति देखकर भाव विभोर हो गया...उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।''