हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह में आज कर्फ्यू में दी गई 2 घंटे की ढील
नूंह (हरियाणा) में सांप्रदायिक झड़प के बाद लागू किए गए कर्फ्यू में आज (बुधवार) दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ढील दी गई है। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि इंटरनेट सेवाएं बहाल करने को लेकर गुरुवार को फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है, नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई है।