हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजों का हुआ एलान, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 3 स्थान
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। के.सी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रोहतक) की काजल नेहरा ने 500 में से 498 अंक हासिल कर टॉप किया और लड़कियों ने ही दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। 87.08% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है और 90.51% छात्राएं जबकि 83.96% छात्र पास हुए हैं।