हरियाणा मांगें न पूरी होने तक चंडीगढ़ से अपना 'अंगद का पैर' वापस नहीं लेगा: अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब के साथ चंडीगढ़ को लेकर जारी विवाद से संबंधित राज्य की तीन मांगें बताई हैं। उन्होंने कहा, "जब तक सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी, हिंदी भाषी क्षेत्र और नई राजधानी के लिए केंद्र से धनराशि को लेकर एक फैसला नहीं होगा...हरियाणा तब तक चंडीगढ़ से अपना 'अंगद का पैर' वापस नहीं लेगा।"