हरियाणा में 15 वर्षीय किशोरी से रेप करने के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल जेल की सज़ा
जींद (हरियाणा) की एक अदालत ने 2021 में 15-वर्षीय एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने व उससे रेप करने के मामले में दोषी युवक को 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर ₹35,000 का जुर्माना भी लगाया है। खबर के मुताबिक, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पीड़िता को ₹4 लाख दिए जाएंगे।