हरियाणा में 42 वर्षीय डॉक्टर को कार के बोनट पर 50 मीटर तक घसीटा गया, दर्ज हुआ केस

पंचकूला (हरियाणा) में 42-वर्षीय डॉक्टर को कार के बोनट पर 50 मीटर तक घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बकौल पुलिस, ओवरटेक करने की कोशिश में आरोपी की कार डॉक्टर की कार से टकरा गई थी और जब डॉक्टर बातचीत करने गया तब आरोपी ने उन्हें घसीट दिया। मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।

Load More