हरियाणा में 50 से अधिक छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
जींद (हरियाणा) की 50 से अधिक स्कूली छात्राओं ने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पीड़िताओं के हवाले से बताया कि आरोपी छात्राओं को ऑफिस में बुलाता था और 'अश्लील हरकतें करता था'। उन्होंने बताया, "हमने पुलिस को 14 सितंबर को इसकी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी।"