हरियाणा में अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूदी महिला, तीनों बच्चों की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, हरियाणा के नूंह में मंगलवार को एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ अपने घर में बनी पानी की टंकी में कूद गई। पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि तीनों बच्चों की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, मामला दर्ज कर तीनों शवों को परिजन को सौंप दिया गया है।