हरियाणा में इलाज के लिए ले जाई जा रही महिला कैदी से वाहन में 2 अन्य कैदियों ने किया रेप
रोहतक (हरियाणा) में स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में इलाज के लिए ले जाई जा रही एक महिला कैदी से वाहन में 2 अन्य कैदियों ने रेप किया। बकौल महिला, 20 फरवरी को अस्पताल में जब सुरक्षाकर्मी वाहन खड़ा कर कागज़ी कार्रवाई पूरी कर रहे थे तभी दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसका रेप किया।