हरियाणा में किस पार्टी ने जीती कितनी लोकसभा सीट?

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में 5-5 पर बीजेपी और कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा (सिरसा), सतपाल ब्रह्मचारी (सोनीपत), जय प्रकाश (हिसार), दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक) और वरूण चौधरी (अंबाला) ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गांव), मनोहर लाल खट्टर (करनाल), नवीन जिंदल (कुरुक्षेत्र), धर्मबीर सिंह (भिवानी-महेंद्रगढ़) और कृष्णपाल (फरीदाबाद) जीते हैं।

Load More