हरियाणा में कैब चोरी के मकसद से 53-वर्षीय कैब ड्राइवर की हुई हत्या
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक 53-वर्षीय कैब ड्राइवर की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। बकौल पुलिस, "प्रथम दृष्टया...ऐसा लगता है...हत्या कैब चोरी करने के मकसद से की गई है...घटना की परिस्थितियों और लोकेशन का अभी पता नहीं चल पाया है।" मृतक के पोते की शिकायत के मुताबिक, कैब ड्राइवर के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे।