हरियाणा में ग्रिल से लटका मिला नवजात का शव, दीवार के पार फेंकने की हुई थी कोशिश
फरीदाबाद (हरियाणा) में एक नवजात का शव दीवार की ग्रिल से लटका मिला है। बकौल पुलिस, एक शख्स ने बच्चे को दीवार के पार फेंकने की कोशिश की थी लेकिन बच्चा उसके ऊपर ग्रिल में फंस गया। ऑटोप्सी के बाद साफ होगा कि बच्चे की मौत उसे फेंके जाने से पहले हुई या ग्रिल में फंसने से उसकी जान गई।