हरियाणा में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय गिरने से सेना के जवान की हुई मौत
हरियाणा में करनाल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय पैर फिसलने से गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मणिपुर निवासी वीर बहादुर नामक जवान पंजाब में तैनात था व छुट्टियां लेकर विवाह समारोह में शामिल होने घर जा रहा था।