हरियाणा में ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 लोगों की हुई मौत
हिसार (हरियाणा) में रविवार रात विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से कार की आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों वाहनों की टक्कर में दो मोटरसाइकल भी टकरा गईं जिसमें एक शख्स की भी मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।