हरियाणा में डीएसपी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अनुसार, अवैध खनन की जांच कर रहे हरियाणा के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बकौल विज, ट्रक ड्राइवर की पहचान मित्तर के रूप में हुई। इससे पहले पुलिस ने डीएसपी की हत्या में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।