हरियाणा में दिल्ली के शख्स की कार से मिली 470 प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुआ अरेस्ट
हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली निवासी एक शख्स की कार से 470 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एक अधिकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि कार सवार एक शख्स ई-सिगरेट की आपूर्ति करने वाला है। बकौल पुलिस, आरोपी से पूछताछ जारी है।