हरियाणा में निलंबित चल रहे कैथल जेल के वॉर्डन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कैथल (हरियाणा) ज़िला जेल के निलंबित चल रहे 50 वर्षीय वॉर्डन सुरेश ने जींद स्थित अपने घर में बुधवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, मृतक की पत्नी ने बताया है कि सुरेश को करीब 9 महीने पहले जेल के कैदी को नशीला पदार्थ देते हुए पकड़े जाने पर निलंबित कर दिया गया था।

Load More