हरियाणा में पराली जलाने की जांच करने गए सरकारी अधिकारियों को किसानों ने बनाया बंधक
अंबाला (हरियाणा) में पराली जलाने की जांच करने गए तीन सरकारी अधिकारियों की टीम को किसानों के एक समूह ने कथित तौर पर बंधक बना लिया। ये अधिकारी शाहपुर गांव के पास पराली जलाने की जांच करने के लिए गश्त पर गए थे। गौरतलब है, हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हिसार) पराली जलाने पर चालान जारी करता है।