हरियाणा में फ्लोर टेस्ट की मांग के बीच पूर्व सीएम खट्टर से मिले जेजेपी के कई विधायक
जेजेपी के कई विधायक गुरुवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए राज्य के मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर पहुंचे। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में सियासी संकट के बीच जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग की है।