हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को जगाने में ली जाएगी मंदिरों व मस्जिदों की मदद
हरियाणा सरकार ने स्कूलों व ज़िला शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनज़र जल्दी उठाने के लिए मंदिरों, मस्जिदों व गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट कराई जाए। राज्य के शिक्षा विभाग ने स्कूलों को कहा है कि वे अभिभावकों से अपने बच्चों को तड़के 4:30 बजे उठाने को कहें।