हरियाणा में भगोड़े आरोपी को थाने में चाय पिलाने पर अनिल विज ने दो पुलिसकर्मी किए निलंबित
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कैथल के दो पुलिसकर्मियों को एक भगोड़े आरोपी को थाने में चाय पिलाने को लेकर शनिवार को निलंबित कर दिया। विज को एक महिला शिकायतकर्ता ने जनता दरबार के दौरान आरोपी को चाय पिलाने का वीडियो दिखाया था। विज ने कैथल के पुलिस अधीक्षक से कहा, "क्या मुझे थाना बंद कर देना चाहिए?"