हरियाणा में भाखड़ा नहर में डूबने से एनआईटी कुरुक्षेत्र के 2 छात्रों की हुई मौत
हरियाणा में मंगलवार को भाखड़ा नहर में डूबने से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के बीटेक के फाइनल इयर के 2 छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 6 छात्र पिकनिक मनाने गए थे उसी दौरान राहुल नामक छात्र फिसलकर नहर में बह गया। बकौल पुलिस, राहुल को बचाने गया एक अन्य छात्र भी नहर में डूब गया।