हरियाणा में मंदिर की बालकनी के नीचे खड़ी 3 लड़कियों पर गिरा मलबा, 2 की हुई मौत
हरियाणा पुलिस ने बताया कि अंबाला में सोमवार को एक मंदिर की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से मलबे में दबकर 2 लड़कियों की मौत हो गई जबकि एक लड़की घायल हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मंदिर के पास एक शिक्षण संस्थान है जहां पढ़ाई करने गईं तीनों लड़कियां गर्मी से बचने के लिए बालकनी के नीचे खड़ी थीं।