हरियाणा में मतदाताओं को शादी की तरह भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र; कार्ड की तस्वीर हुई वायरल
हरियाणा में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को शादी-ब्याह की तरह निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे और शादी समारोह की तरह बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं का स्वागत करेंगे। कार्ड की तस्वीर वायरल हो गई है जिस पर लिखा है, "भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 मई भूल न जाना, वोट डालने आने को।"