हरियाणा में मिले ज्वेलरी बनाने की 5000 साल पुरानी फैक्ट्री के अवशेष, तस्वीरें की गईं जारी
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने हरियाणा के राखीगढ़ी गांव में सिंधु सभ्यता के समय के 5000 साल पुरानी फैक्ट्री के अवशेष खोजे हैं जहां ज्वेलरी बनाई जाती थी। खुदाई के दौरान 2 महिलाओं के कंकाल, ज्वेलरी, बर्तन और अन्य सामान मिले जिनकी तस्वीरें जारी की गई हैं। पुरातत्वविदों को कुछ घरों के स्ट्रक्चर और किचन परिसर भी मिले हैं।