हरियाणा में सड़क किनारे सूटकेस के अंदर मिला शख्स का अर्धनग्न शव, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर
हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को सड़क किनारे मिले सूटकेस के अंदर पॉलीथीन बैग से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। बकौल पुलिस, शख्स का शव अर्धनग्न अवस्था में सूटकेस के अंदर रखा था। पुलिस के मुताबिक, शख्स के हाथ व पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे व उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।