हरियाणा में सरकारी केंद्र पर 18+ उम्र वालों को फ्री में मिलेगी कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़

हरियाणा सरकार ने सोमवार को बताया कि राज्य के सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ मुफ्त में मिलेगी। हरियाणा सूचना निदेशालय ने कहा कि इस पर राज्य सरकार को करीब ₹300 करोड़ की लागत आएगी। राज्य में 18 से 59 आयु वर्ग के लगभग 1.2 करोड़ नागरिक हैं।

Load More