हरियाणा में सांप्रदायिक झड़प के बाद यूपी के 11 ज़िलों में जारी हुआ अलर्ट

हिंदुस्तान टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 11 ज़िलों में अलर्ट जारी किया है। ये ज़िले मथुरा, आगरा, फिरोज़ाबाद, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, अलीगढ़, शामली और गौतमबुद्ध नगर हैं। बकौल अधिकारी, 84 कोसी परिक्रमा के कारण मथुरा और अलीगढ़ मुख्य रूप से संवेदनशील ज़िले हैं।

Load More