हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा के बाद अलर्ट पर है दिल्ली पुलिस
अधिकारियों के मुताबिक, हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद अलर्ट जारी होने पर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में गश्त बढ़ा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सुरक्षाकर्मी दिल्ली में किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।" गौरतलब है, हरियाणा की हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई है।