हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा में 6 लोगों की हुई मौत, अब तक 116 लोग हुए गिरफ्तार: सीएम खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद नूंह सहित राज्य में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हुई है और अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, "दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा...जनता की सुरक्षा करना...हमारा दायित्व है।" उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है।